बिशुनपुर: पनसो सहित बिशनपुर विधानसभा क्षेत्र में मोहर्रम पर निकला ताजिया
गुमला जिला के बिशनपुर विधानसभा क्षेत्र के पनसो सहित मुस्लिम बहुल दर्जनों गांव में इमाम हुसैन की शहादत में मनाए जाने वाला मोहर्रम के त्योहार पर रविवार को भारी बारिश के बीच भी मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा ताजिया निकाल कर मेला स्थल पहुंचे और ताजिया मिलान किया।जिसके बाद वहां पर नौजवानों द्वारा खेल कर्तव्य दिखाए गए और कैसियो के धुन और ताशा के साथ थिरके।