देवेंद्रनगर: देवेन्द्रनगर पुलिस को बड़ी सफलता, ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुणे से नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
गुरुवार को दोपहर 12 बजे देवेंद्रनगर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पन्ना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना देवेंद्रनगर पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए पुणे (महाराष्ट्र) से एक गुम नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया है।