मीनापुर: लौतन चौक और गांगी छपरा गांव में गोलीकांड, पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए बढ़ाई कार्रवाई
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन चौक और गांगी छपरा गांव में हुए गोली कांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे में एसडीपीओ पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई। इसके साथ ही लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।