कोंडागांव: ग्राम बंजोड़ा में कोकोड़ी निवासी 19 वर्षीय युवक बाइक से गिर कर दुर्घटना का हुआ शिकार, जिला अस्पताल में किया गया दाखिल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजोड़ा में कोकड़ी छाता पारा निवासी ग्रामीण युवक देवेंद्र पोयाम पिता देवनूराम पोयाम उम्र 19 वर्ष सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में उनके सिर और गले में गंभीर चोट लगी है। वहीं 4 मई को युवक ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपने निजी काम से बाहर गया हुआ था वही वापस घर आते वक्त ग्राम बंजोड़ा में अपनी बाइक से गिरकर घायल हो गया।