कोंडागांव: कोंडागांव के व्यापारी जीतू गोलछा के आत्मदाह से ठीक पहले का सीसीटीवी वीडियो हुआ जारी, मामले का अब तक नही हुआ खुलासा
शुक्रवार की सुबह कोंडागांव नगर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। आपको बता दे गांधी चौक में एक व्यापारी के द्वारा खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई थी। फिलहाल आत्महत्या का खुलासा अब तक नही हो पाया है। वहीं आज रविवार को इस घटना की सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। जिसमे मृतक जीतू गोलछा घटनास्थल पर एक कार्टून को लेकर आते हुए दिखाई दे रहे है।