कोंडागांव: चारगांव मेले से वापस हड़का जा रहा 19 वर्षीय ग्रामीण चारगांव मार्ग में सड़क दुर्घटना का हुआ शिकार, जिला अस्पताल में भर्ती
कमेला मार्ग में एक सड़क दुर्घटना हुआ है जिसमें बस्तर ब्लॉक के हड़का निवासी 19 वर्षीय राजू कश्यप नामक युवक घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया की वह हड़का से चारगांव मेला देखने आया हुआ था वहीं मेला देखकर वापस घर जा रहा था उसी दौरान चारगांव मार्ग में वह अपने अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल हो गया।