Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
No video available

#विश्व_आदिवासी_दिवस की सभी को हार्दिक बधाई 💐💐मंगलकामनाए 🙏🙏 #जय_जोहार #जयभीम 🙏🙏

5.6k views | Madhya Pradesh, India | Aug 9, 2024

MORE NEWS

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य- राज्यमंत्री श्री पटेल
===
बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रकृति संरक्षण अब मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता- जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति कटारे
==
पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम- श्री शिवहरे
==
इस वर्ष लगभग 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित- डीएफओ श्री जरांडे
==
विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंर्तगत किशन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में पौधोरोपण कार्यक्रम संपन्न
===

            विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पूरे देश एवं प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इस आशय की विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत किशन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में पौधोरोपण के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होने प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा इस विशेष अभियान का शुभारंभ आज प्रातः लगभग 10 बजे भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  के नेतृत्व में किया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में एक साथ पौधरोपण कार्यक्रम प्रारंभ हुए। सरकार द्वारा यह अभियान आगामी तीन माह तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में लाखों-करोड़ों पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को जोड़ा जा रहा है, उन्होने कहा पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार किया जा सकता है।

            जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे ने कहा पर्यावरण दिवस केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे हर दिन की जिम्मेदारी के रूप में अपनाना होगा। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रकृति संरक्षण अब मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है, उन्होने कहा पर्यावरण संरक्षण की सोच समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

            श्याम शिवहरे ने कहा प्रकृति हमारी पालक एवं संरक्षक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व एवं प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है। पिछले दो-तीन वर्षों में इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में पौधारोपण कर हरित क्षेत्र को बढ़ाने का कार्य किया गया है, इस अवसर पर सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे अपने घरों के परिसर, खेत-खलिहानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का संकल्प लें। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

            वनमंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे ने कहा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री लखन पटेल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विभाग द्वारा अगले दो महीनों तक अभियान को सतत रूप से चलाया जाएगा। इस वर्ष लगभग 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
#Damoh

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य- राज्यमंत्री श्री पटेल === बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रकृति संरक्षण अब मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता- जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति कटारे == पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम- श्री शिवहरे == इस वर्ष लगभग 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित- डीएफओ श्री जरांडे == विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंर्तगत किशन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में पौधोरोपण कार्यक्रम संपन्न === विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पूरे देश एवं प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इस आशय की विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत किशन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में पौधोरोपण के दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होने प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा इस विशेष अभियान का शुभारंभ आज प्रातः लगभग 10 बजे भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में एक साथ पौधरोपण कार्यक्रम प्रारंभ हुए। सरकार द्वारा यह अभियान आगामी तीन माह तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में लाखों-करोड़ों पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को जोड़ा जा रहा है, उन्होने कहा पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार किया जा सकता है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे ने कहा पर्यावरण दिवस केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे हर दिन की जिम्मेदारी के रूप में अपनाना होगा। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रकृति संरक्षण अब मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है, उन्होने कहा पर्यावरण संरक्षण की सोच समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके। श्याम शिवहरे ने कहा प्रकृति हमारी पालक एवं संरक्षक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व एवं प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है। पिछले दो-तीन वर्षों में इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में पौधारोपण कर हरित क्षेत्र को बढ़ाने का कार्य किया गया है, इस अवसर पर सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे अपने घरों के परिसर, खेत-खलिहानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का संकल्प लें। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वनमंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे ने कहा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री लखन पटेल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विभाग द्वारा अगले दो महीनों तक अभियान को सतत रूप से चलाया जाएगा। इस वर्ष लगभग 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

जिले में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त, 40 में से 37 क्षेत्रों में समस्या का समाधान केवल तीन ऐसे क्षेत्र शेष हैं जहां पाइपलाइन विस्तार, पानी की टंकी टूटने अथवा खराब होने जैसी तकनीकी समस्याएं- कलेक्टर श्री यादव
===
जिले के 40 पेयजल समस्या मूलक ग्रामो के पेयजल संबंधी समस्याओं के संबंध में बैठक सम्पन्न
==

                जिले में पेयजल समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के उन सभी ग्रामों और टोलों को  जिन्हें चिन्हित किया गया था जहां पेयजल संकट की स्थिति थी। समीक्षा में कुल 40 ऐसे क्षेत्र सामने आए थे जहां लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।  इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु कलेक्टर श्री यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैठक में संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए थे lकलेक्टर कार्यालय के आज आयोजित पुनः समीक्षा में पाया गया कि 40 में से 37 क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है और उन क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी की सप्लाई शुरू हो गई है।

              कलेक्टर श्री यादव ने कहा वर्तमान में केवल तीन ऐसे क्षेत्र शेष हैं जहां पाइपलाइन विस्तार, पानी की टंकी टूटने अथवा खराब होने जैसी तकनीकी समस्याएं हैं। इन समस्या मूलक क्षेत्रों में अस्थायी राहत के रूप में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं तथा मरम्मत और विस्तार कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा एक नया क्षेत्र भी चिन्हित किया गया है जहां पेयजल समस्या सामने आई है। वहां भी शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

            कलेक्टर श्री यादव ने  जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिवार को पेयजल की असुविधा नहीं होनी चाहिए। जहां स्थायी समाधान में समय लग रहा है, वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा पंचायतों को उपलब्ध फंड से स्थायी समाधान के कार्य कराए जाएं और जिन क्षेत्रों में अधिक बजट की आवश्यकता हो, वहां संबंधित विभाग परियोजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजें। शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर पेयजल आपूर्ति को स्थायी रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।
#Damoh

जिले में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त, 40 में से 37 क्षेत्रों में समस्या का समाधान केवल तीन ऐसे क्षेत्र शेष हैं जहां पाइपलाइन विस्तार, पानी की टंकी टूटने अथवा खराब होने जैसी तकनीकी समस्याएं- कलेक्टर श्री यादव === जिले के 40 पेयजल समस्या मूलक ग्रामो के पेयजल संबंधी समस्याओं के संबंध में बैठक सम्पन्न == जिले में पेयजल समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के उन सभी ग्रामों और टोलों को जिन्हें चिन्हित किया गया था जहां पेयजल संकट की स्थिति थी। समीक्षा में कुल 40 ऐसे क्षेत्र सामने आए थे जहां लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु कलेक्टर श्री यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैठक में संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए थे lकलेक्टर कार्यालय के आज आयोजित पुनः समीक्षा में पाया गया कि 40 में से 37 क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है और उन क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा वर्तमान में केवल तीन ऐसे क्षेत्र शेष हैं जहां पाइपलाइन विस्तार, पानी की टंकी टूटने अथवा खराब होने जैसी तकनीकी समस्याएं हैं। इन समस्या मूलक क्षेत्रों में अस्थायी राहत के रूप में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं तथा मरम्मत और विस्तार कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा एक नया क्षेत्र भी चिन्हित किया गया है जहां पेयजल समस्या सामने आई है। वहां भी शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री यादव ने जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिवार को पेयजल की असुविधा नहीं होनी चाहिए। जहां स्थायी समाधान में समय लग रहा है, वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा पंचायतों को उपलब्ध फंड से स्थायी समाधान के कार्य कराए जाएं और जिन क्षेत्रों में अधिक बजट की आवश्यकता हो, वहां संबंधित विभाग परियोजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजें। शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर पेयजल आपूर्ति को स्थायी रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

नाले से निकली कार

नाले से निकली कार

Damoh, Damoh | Jun 5, 2026

पशु का अवैध परिवहन

पशु का अवैध परिवहन

Damoh, Damoh | Jun 5, 2026

शोभानगर में खाटू श्याम गए परिवार के सूने घर को चोरों ने बताया निशाना: 2.5 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार,

पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हुए 3 संदिग्ध, मामले की जांच में जुटी कोतवाली पुलिस 

दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिविल वार्ड नंबर 4, शोभानगर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित आकाश चौरसिया ने आज शुक्रवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ खाटू श्याम के दर्शन के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पीछे से चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। सुबह जब वे वापस लौटे तो पड़ोसियों से मिली सूचना पर पता चला कि घर के ताले टूटे हुए हैं और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। जब वह दर्शन कर लौटे तो घर की स्थिति देखकर उनके होश उड़ गए।

घर के अंदर अलमारी �

शोभानगर में खाटू श्याम गए परिवार के सूने घर को चोरों ने बताया निशाना: 2.5 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार, पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हुए 3 संदिग्ध, मामले की जांच में जुटी कोतवाली पुलिस दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिविल वार्ड नंबर 4, शोभानगर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित आकाश चौरसिया ने आज शुक्रवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ खाटू श्याम के दर्शन के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पीछे से चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। सुबह जब वे वापस लौटे तो पड़ोसियों से मिली सूचना पर पता चला कि घर के ताले टूटे हुए हैं और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। जब वह दर्शन कर लौटे तो घर की स्थिति देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर अलमारी �

Damoh, Damoh | Jun 5, 2026

#विश्व_आदिवासी_दिवस की सभी को हार्दिक बधाई 💐💐मंगलकामनाए 🙏🙏 #जय_जोहार #जयभीम 🙏🙏 - Madhya Pradesh News