सिराथू: टेडीमोड़ में समर्थ किसान पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय खोला गया, कई लोगों ने ली सदस्यता
सिराथू, कौशाम्बी। कड़ा ब्लॉक के टेडीमोड़ दारानगर में शनिवार को समर्थ किसान पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पार्टी नेता अजय सोनी ने नारियल फोड़कर, पूजन-अर्चन एवं लड्डू वितरण के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए तथा कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।