हाथरस: मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को जमकर मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने शिकायत पर कराया घायल का डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में एक युवक धीरज पुत्र नत्थी लाल को मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित घायल द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। घायल युवक का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। युवक ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।