बहराइच: बहराइच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बहराइच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया व नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।