बैरसिया: भोपाल में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का अनोखा 'धक्का मार्च'
Berasia, Bhopal | May 16, 2026 भोपाल में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस ने अनोखा 'धक्का मार्च' निकाला। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्कूटी को धक्का देते हुए न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप पहुंचीं। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे यहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।