नागौद: वर्षों की गौरवशाली सैन्य सेवा के बाद सतना लौटे दो सैनिकों का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत
Nagod, Satna | Oct 2, 2026 भारतीय सेना में 26 वर्षों की गौरवशाली सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए नायब सूबेदार सुखेंद्र सिंह और 24 वर्षों की सैन्य सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए नायक रणधीर सिंह का सतना आगमन पर चंद्रशेखर आज़ाद पूर्व सैनिक संगठन, सतना द्वारा रेलवे स्टेशन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। दोनों सैनिक 30 सितंबर को सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।