बदायूं: गणेशनगर कॉलोनी में उधारी के रुपए को लेकर विवाद में तीन लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | May 12, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बहादुरगंज मौहल्ले के रहने वाले 28 वर्षीय सुल्तान पुत्र राजेंद्र ने कस्बे के ही रहने वाले एक युवक से रुपए उधार लिए थे। सुल्तान ने बताया रुपयों को लेकर तीन युवकों ने उसे गणेश नगर कॉलोनी में लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। घायल सुल्तान ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है।