अनूपपुर: अमरकंटक में खाना देने में देरी पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, अगले दिन पति ने लगाई फांसी
अमरकंटक थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 स्थित बैंक टोला में पति-पत्नी के बीच खाना देने में देरी को लेकर हुआ विवाद गंभीर घटना में बदल गया। शराब के नशे में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के अगले ही दिन पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पत्नी पर हमले के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है ।