हरदोई: CRPF में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट की हार्ट अटैक से हुई मौत, गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
Hardoi, Hardoi | Feb 7, 2024 हरदोई में कोतवाली शहर इलाके के महाराज सिंह पार्क निवासी 55 वर्षीय उत्तम सिंह CRPF की 121 बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर नई दिल्ली में तैनात थे। बताया गया सोमवार को देर रात उनके सीने में दर्द होने की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया, जहां हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। पीएम के बाद राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को परिवार के सुपुर्द किया गया है।