हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा देवरिया में किशोर को सांप ने काटा, मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती
Hardoi, Hardoi | Feb 6, 2024 मंगलवार शाम ग्राम पुरवा देवरिया निवासी शमशाद का 14 वर्षीय पुत्र मुजीम घर के बाहर तालाब के किनारे खेल रहा था इसी दौरान एक सांप ने उसको काट लिया जिससे वह चीखने लगा। आसपास के लोग तुरंत भागकर वहां पहुंचे और सांप को एक छटवे में कैद कर लिया। परिजन किशोर को लेकर हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार किशोर की हालत खतरे से बाहर है।