हरदोई: टड़ियावां में बेटे की जिंदगी बचाने के लिए जहरीले सांप से लड़ गए पिता, सांप लेकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज
Hardoi, Hardoi | Feb 6, 2024 बेटे की जिंदगी बचाने के लिए एक पिता ने अपनी जान की बाजी लगा दी। बेटे को डसने वाले जहरीले सांप को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। मामला टड़ियावां थाने के पुरवा देवरिया का है। यहां 13 वर्षीय मुजीब को सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसके पिता शमशाद ने कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप को पकड़ कर मेडिकल कालेज लेकर पहुंच गए।ताकि डॉक्टर को बता सके किस सांप ने उसके बेटे को काटा