हरदोई: ग्राम प्रधान ने बढ़ाया जनपद का मान, मिला चेंजमेकर अवार्ड, HCL की चेयरपर्सन ने किया सम्मानित
Hardoi, Hardoi | Feb 6, 2024 हरदोई के एक ग्राम प्रधान को चेंज मेकर अवार्ड 2024 से नवाज़ा गया है। दिल्ली में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बांसा के प्रधान संपूर्णानंद को सम्मानित किया गया है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर एचसीएल टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन रोशनी नादर ने उन्हें सम्मानित किया है। एचसीएल फाउंडेशन के वार्षिक कार्यक्रम ग्राम प्रधान को सम्मानित किया गया है।