हरदोई: टड़ियावां थाने के काकूमऊ गांव के पास खेत से घर जा रहे तीन सगे भाइयों को वैन ने रौंदा,एक की मौत
Hardoi, Hardoi | Feb 6, 2024 मंगलवार शाम टड़ियावां थाने के काकूमऊ निवासी बहादुर अपने छोटे मधई और बदले के साथ खेत से घर जा रहे थे। गांव के पास तेज़ रफ्तार में जा रही वैन ने उन तीनों को टक्कर मारते हुए उन्हें रौंद दिया और सीतापुर की तरफ भाग गई। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ देर बाद बहादुर की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों भाई मधई और बदले का इलाज चल रहा है।