जलालाबाद: जलालाबाद कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की सुनी गई समस्याएं थाना प्रभारी ने निस्तारण के दिए निर्देश
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार आज जलालाबाद कोतवाली में स्थापित की गई महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया गया। जलालाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं की समस्याओं के तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए हैं।