बांका: भीषण गर्मी से राहत के लिए नगर परिषद ने शहर में 10 स्थानों पर शुरू की शुद्ध पेयजल व्यवस्था
Banka, Banka | Apr 25, 2026 भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर परिषद बांका द्वारा शहर के दस प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक स्थल पर विशेष स्टॉल लगाए गए हैं, जहां राहगीरों को नि:शुल्क स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। शनिवार की सुबह 11:00 बजे सभापति बालमुकुंद सिंहा ने इसकी जानकारी दी।