सादाबाद: कोंकना कला कुएं में गिरे व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए, परिजनों में मचा कोहराम
कोंकना कला निवासी राजेश का गुरुवार को कुछ शराबी युवकों से विवाद हो गया, शराबियों ने उन्हें धक्का देकर 30 फीट गहरे कुएं में गिरा दिया। जिसमें वह रात भर पड़े रहे। परिजनों ने घायल को कुएं से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया था,जहाँ रविवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।