जयपुर: राजस्थान में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 7 दिन बढ़कर अब 28 जून तक होंगी
Jaipur, Jaipur | Jun 9, 2026 जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और शिक्षक संगठनों की मांग के बाद शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 7 दिन बढ़ा दी हैं। सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, अब स्कूल 20 जून की बजाय 28 जून तक बंद रहेंगे और 29 जून से खुलेंगे।