नवाबगंज: जिले में हर घर जल योजना बनी ग्रामीणों की समस्या, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने दिए जांच के आदेश
बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जल जीवन मिशन योजना को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए सीधे जांच और कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। DM ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार करीब 1 बजे जानकारी देते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि कुछ प्रकरण संज्ञान है। जिन्हें तत्काल पूरे प्रकरण की जांच करा कर इस घोर लापरवाही के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा।