उनियारा: उनियारा पुलिस ने अलग -अलग मामलों में 23 लोगों को किया गिरफ्तार
Uniara, Tonk | Aug 1, 2024 उनियारा थानाधिकारी धर्मेश दायमा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उनियारा थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उनियारा थाना क्षेत्र से 23 अपराधियों को अलग अलग मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा अचानक अपराधियों के खिलाफ की गई कार्यवाही से अपराधियों में हडकंप मच गया।