कोल: मिथराज़ हॉस्पिटल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में की तोड़फोड़
Koil, Aligarh | Jul 11, 2025 मिथराज हॉस्पिटल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। 26 वर्षीय वरुण चौहान को गुरुवार को तीन दोस्त अपने साथ लेकर आए थे। शुक्रवार सुबह परिजनों को वरुण के एक्सीडेंट की सूचना मिली और घायल अवस्था में मिथराज हॉस्पिटल में बताया था। परिजन अस्पताल पहुंचे तो वरुण मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया और तोड़फोड़ कर दी।