गोरखपुर: घर दिलाने का सपना दिखाकर पैसे हड़पने वाला फर्जी GDA कर्मचारी गिरफ्तार, फर्जी एलॉटमेंट लेटर देकर करता था ठगी
गोरखपुर में खुद को जीडीए का कर्मचारी बताकर लोगों को आवास दिलाने का झांसा देने वाले एक शातिर जालसाज को गोरखनाथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने और लोगों से पैसे हड़पने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय प्रताप के रूप में हुई है, जो सहजनवा क्षेत्र का रहने वाला है। आरोप है कि उसने खुद को जीडीए कर्म