शाजापुर: पुलिस लाइन में दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन
शाजापुर पुलिस लाइन में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जब यहाँ दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिलेभर से आए पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर, खून आदि की जांच जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा की गई।यह शिविर पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए,आयोजित किया गया था।