शाजापुर: काशी नगर रोड पर डीपी में बिजली के तारों में खराबी के कारण आग लग गई, विद्युत कर्मचारी ने आग बुझाई
काशी नगर रोड पर लगी डीपी मैं बिजली के तारों में अचानक फाल्ट हो गया और चिंगारियां निकलने के बाद आग लग गई जानकारी लगने पर तुरंत mpeb के जितेंद्र जी धाकड़ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की बिजली सप्लाई को बंद करवा कर स्वयं ऊपर चढ़कर बिजली के तारों में लगी आग पर काबू पाया। जिससे कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया।