शाजापुर: पुलिस लाइन में दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन
शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार, पुलिस लाइन शाजापुर में जिले के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, होमगार्ड एवं विशेष पुलिस बल के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखभाल करना है, जो ड्यूटी की अधिकता एवं लॉ एंड ऑर्डर की