शाजापुर: जिले में फरवरी में ही जलस्तर तेजी से घट रहा है, चीलर डैम में टीले दिखने लगे, 300 हैंडपंप सूखे, जलसंकट की आहट
शाजापुर जिले में फरवरी माह में ही भू-जल स्तर तेजी से गिरता जा रहा है। जिले के गुलाना, मोहन बड़ोदिया और शुजालपुर क्षेत्रों में स्थिति गंभीर होने लगी है। स्थिति यह है कि भू-जल स्तर 50 मीटर से नीचे खिसक गया है और 300 से अधिक हैंडपंप सूख चुके हैं। जल स्रोतों के सूखने के कारण 240 जल आपूर्ति योजनाओं में से 22 योजनाओं को बंद करना पड़ा है।