बाह: पुरा जगन्नाथ नहर पुलिया के पास गाय से टकराई बाइक,बाइक सवार पति-पत्नी हुए घायल
थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के अंतर्गत पुरा जगन्नाथ नहर पुलिया के पास एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी एक गाय से टकरा गए,गाय से टकराने की वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, आनन-फानन में दोनों घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार जारी है।