पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से चोरी के दो मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 से चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ दो अभियुक्तों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्लैटफार्म गस्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान दोनों ने मोबाइल चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।