कतरीसराय: कतरीसराय में लोहिया स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा, 11 महीने से मानदेय न मिलने से कर्मियों में आक्रोश
कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र में सरकार की महत्वाकांक्षी लोहिया स्वच्छता अभियान इन दिनों दम तोड़ती नजर आ रही है। स्वच्छ गांव एवं स्वच्छ बिहार की परिकल्पना ग्रामीण क्षेत्रों में धराशायी होती दिख रही है। स्वच्छता कर्मियों को जहां सुरक्षा किट तक उपलब्ध नहीं कराया गया है, वहीं कचरा प्रबंधन में उपयोग होने वाली गाड़ियां भी जर्जर होकर टूट रही हैं।