उधवा: उधवा प्रखंड कार्यालय में लंबित आवासों की समीक्षा बैठक, 15 मई तक काम पूरा करने का निर्देश
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में मंगलवार को अपराह्न करीब 4 बजे लंबित अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान बीडीओ सह सीओ श्री तिवारी ने आवास कर्मियों के साथ पंचायतवार समीक्षा किया। साथ ही उन्होंने कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।