आज़मगढ़: मुबारकपुर पुलिस ने हथियार तस्कर के आरोपी मो. अंजर को गिरफ्तार कर चालान किया, अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी व बाइक बरामद
मुबारकपुर पुलिस ने सटीक कार्रवाई करते हुए अवैध असला व कारतूस के साथ हथियार तस्कर को 52 बीघा मैदान शहीद नगर इस्लामपुर से मो.अंजर पुत्र इफ्तिखार निवासी ईसापुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर किया चालान एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 32 बोर,₹100 नगद एक मोटरसाइकिल की पुलिस ने बरामद किया है।