हरदोई: किशोर गुटखा, बीड़ी और सिगरेट चोर को देहात पुलिस ने चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार किया
Hardoi, Hardoi | Apr 22, 2026 जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को अनूप कुमार निवासी ग्राम गोधाई ने कोतवाली देहात पर तहरीर दी थी कि अभियुक्त ढोलू निवासी ग्राम ओमपुर नानकगंज झाला ने उनकी आटा चक्की व परचून की दुकान से 20 पैकेट किशोर गुटखा, 15 पैकेट बीडी, 20 डिब्बी सिगरेट, एक गत्ता बिस्कुट व कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।