उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन
हजारीबाग: उपायुक्त श्री हेमन्त सती के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कीं।
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद एवं दाखिल-खारिज, जाति, आय, आवासीय एवं स्थानीय प्रमाण-पत्र निर्गमन एवं सुधार, पेंशन सहित अन्य राजस्व से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
उपायुक्त द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों पर संबंधित अधिकारियों को टेलीफोन के माध्यम से निर्देश दिया तथा कई के मौके पर ही समाधान किया। वहीं, जटिल एवं लंबित मामलों को नियम-संगत कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से जनता की समस्याओं के निरा�