जगदीशपुर: भागलपुर में सघन वाहन जांच अभियान, सुरक्षा को लेकर पुलिस हुई सख्त
भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध की रोकथाम और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भागलपुर पुलिस ने दिवा-गश्ती के दौरान सघन वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है।