देवीपुर: सिमराखास में दो दिवसीय देवघर जिला संतमत सत्संग के 32वें वार्षिक अधिवेशन को लेकर की जा रही है तैयारी, पहुंचे पूर्व मंत्री
देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाघमारी पंचायत के सिमराखास गांव में दो दिवसीय देवघर जिला संतमत सत्संग का 32वां वार्षिक अधिवेशन आगामी 24 जनवरी व 25 जनवरी को किया जायेगा। इसे लेकर लेकर पंडाल बनाने से लेकर अन्य तैयारी की जा रही है। इस अवसर पूर्व मंत्री सुरेश पासवन ने तैयारियों का जायजा लिया। मौके शिक्षक विकास पांडेय, नवल यादव, भरत यादव, रामकांत यादव, सुभाष यादव, अजीत पांडेय, काशीनाथ यादव आदि मौजूद थे