देवीपुर: भुलियामारनी में तिलक सेवा आश्रम व तिलक बाल विद्यालय की मंत्री ने रखी आधारशिला
देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुंडी पंचायत के भुलियामारनी में तिलक सेवा समिति ने तिलक सेवा आश्रम व तिलक बाल विद्यालय की आधारशिला रखी। झारखण्ड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने शिलापट्ट का अनावरण कर आधारशिला रखी। इससे पहले पंडित द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर शिलापट्ट लगाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।