देवीपुर: एम्स देवघर में स्वास्थ्य देखभाल को लेकर किया गया पहला ड्रोन का परीक्षण
देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एम्स देवघर ने स्वास्थ देखभाल और वितरण में ड्रोन के उपयोग का पता लगाने के लिए पहला ड्रोन परीक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य देखभाल में ड्रोन के कई फायदे बताए गए। इस अवसर पर एम्स के कार्यकारी निदेशक, प्रोफेसर (डॉ.) सौरभ वार्ष्णेय, चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर एस आर पत्रा, प्रशासनिक अधिकारी साकेत बिहारी आदि उपस्थित थे।