देवीपुर: फुलकरी में एमडीए कार्यक्रम को देखते हुए फुलकरी में ग्रामीणों को किया जागरूक
देवीपुर प्रखंड के सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार अभय प्रसाद के आदेशानुसार आगामी एमडीए कार्यक्रम को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवीपुर के स्वास्थ्य उपकेंद्र हुसैनाबाद के अंतर्गत ग्राम फुलकरी में ग्रामीणों को एमडीए कार्यक्रम आगामी 10 फरवरी से आयोजित को लेकर जागरूक किया गया। मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।