देवीपुर: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राणडीह मैदान में स्टार क्लब प्राणडीह क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे पूर्व मंत्री
देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राणडीह मैदान में स्टार क्लब प्राणडीह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन में पुर्ण मंत्री सुरेश पासवान पहुंचे। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच महाकाल बंदरबासा ओर कपसिया के बीच खेला गया. जिसमें महाकाल बंदरबासा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. विजेता और उपविजेता टीम को मंत्री सुरेश पासवान ने पुरुस्कृत किया।