बहरोड़: बहरोड़ में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
Behror, Alwar | May 27, 2026 बहरोड़ में बुधवार को दोपहर 12 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता एवं प्रत्याशी संजय यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।