चांदवा: टोरी रेल पुलिस ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत प्रशासन ने 3 नाबालिकों को परिजनो से मिलाया
चंदवा। टोरी रेल पुलिस व रेलवे के अधिकारी व कर्मी यात्रियों को सुविधा व सुरक्षा मुहैया कराने के साथ जनहित के कार्यो में भी योगदान दे रहे हैं। गुरुवार को ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते के तहत रेलवे ने परिजनों से बिछड़े 3 नाबालिगों को सकुशल मिलवाया। प्रेस बयान जारी कर रेलवे ने इसकी जानकारी दी।