महरौनी: ग्राम सैदपुर में हल्की बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय किशोरी हुई अचेत, डॉक्टर्स ने किया मृत घोषित
ग्राम सैदपुर में हल्की बारिश के साथ-साथ शनिवार शाम के समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से साक्षी पुत्री परमानंद अचेत हो गई।दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आकाशीय बिजली से उसके कपड़े तक जल गए।परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।