कौंच: घमूरी गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में साइकिल सवार टेलर की मौत, सड़क किनारे मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप
Konch, Jalaun | May 5, 2026 कोंच के घमूरी के पास सोमवार रात 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में साइकिल सवार टेलर की मौत का मामला सामने आया है, फरीदाबाद में रहने वाले 47 वर्षीय आनंद कुमार 3 दिन पहले रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने अपने पैतृक गांव घमूरी आए थे, बताया जा रहा है कि वह साइकिल से घमूरी गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में संदिग्ध हालत में मौत हो गई और शव सड़क किनारे पड़ा मिला।