शाजापुर: शाजापुर में राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप और छत्रसाल जन्म जयंती पर धूमधाम से निकाली भव्य शौर्य यात्रा
शाजापुर में गुरुवार को 12 बजे करीब महाराणा प्रताप महाराजा छत्रसाल की जन्म जयंती के अवसर पर राजपूत समाज ने शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा में राजपूत समाज के युवा, बुजुर्ग और सरदारगण पारंपरिक परिधान में शामिल हुए। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी शहर में जगह-जगह यात्रा का विभिन्न धार्मिक राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।