जहानाबाद: 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल और बिहार बंद, सफल बनाने के लिए काको मोड़ पर नुक्कड़ नाटक आयोजित
देशभर के ट्रेड यूनियनों द्वारा 9 जुलाई 2025 को देशव्यापी आम हड़ताल एवं बिहार बंद का आयोजन किया जाएगा। इसमें 20 करोड़ से अधिक मजदूर, किसान और कर्मचारी भाग लेंगे। यह हड़ताल केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को रद्द करने की मांग के साथ-साथ 23 सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है।